Saturday , 5 September 2026
Breaking News

सभापति ने किया विभिन्न वार्डों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण

सभापति आपके द्वार अभियान के तहत नगर परिषद सभापति रमेश बैरवा ने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर जानकारी ली तथा सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सभापति रमेश बैरवा ने बताया कि अभियान के तहत शनिवार को नगर परिषद के वार्ड 29, 30, 31, 32 एवं 33 का औचक निरीक्षण किया गया तथा साफ-सफाई, अतिक्रमण, लाइटिंग व्यवस्था आदि के संबंध में जानकारी ली गई। इस दौरान सभापति द्वारा सभी वार्डों में जनसुनवाई कर समस्याओं को भी सुना गया, जिसमें स्थानीय वार्डवासियों द्वारा प्राप्त शिकायतों का मौके पर ही निराकरण करने का कार्य किया गया।

 

Chairman inspected the cleanliness system of various wards in sawai madhopur

 

निरीक्षण के दौरान वार्डों में कुछ जगहों पर गंदगी देखने को मिली, जिस पर सभापति ने नाराजगी जाहिर करते हुए नगर परिषद सफाई कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही बीच रास्ते पर मलबा, पत्थर आदि डालकर हो रहे अतिक्रमण को भी हटाने के भी निर्देश दिए। सभापति ने बताया कि अभियान के तहत रोजाना वार्ड-वार्ड जाकर लोगों के बीच जनसुनवाई कर समस्याओं को सुना जा रहा है तथा तुरंत समाधान करने का प्रयास भी किया जा रहा हैं। आमजन के दरवाजे हमेशा उनके लिए खुले हैं। कोई भी व्यक्ति नगर परिषद क्षेत्र से संबंधित समस्या होने पर उनसे कभी भी मिलकर अपनी समस्या बता सकता है। निरीक्षण के दौरान सभापति के साथ पार्षद नीरज मीना, देवेंद्र शर्मा, मंजीत सिंह, सोनू मंगल, आदिल, योगिता टटवाल आदि मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !