कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए एडवाइजरी का पालन नहीं करने, घर से बाहर निकलते समय मास्क नहीं लगाने वालों को बार-बार समझाने के बाद भी नहीं मानने पर प्रशासन द्वारा चालान काटने की कार्यवाही की जा रही है।

जिला मुख्यालय के सिटी सेंटर क्षेत्र में उपखंड अधिकारी रघुनाथ ने औचक निरीक्षण कर मास्क नहीं पहनने तथा एडवाइजरी का उल्लंघन करने वालों के चालान काटने की कार्यवाही की। एसडीएम रघुनाथ ने बताया कि रेलवे स्टेशन के निकट सिटी सेंटर क्षेत्र में गुरूवार देर शाम को चालीस जनों के चालान काटे गए। साथ ही लोगों को घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाने, बार बार हाथ धोने, दो गज की दूरी का पालन करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर नहीं थूकनें के संबंध में जागरूक भी किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया