तहसीलदार बामनवास प्रीति मीणा के द्वारा मुख्य मार्केट उपखंड बामनवास का निरीक्षण किया गया और गाइडलाइन फॉलो नहीं कर रहे दुकानदारों के चालान काटकर उनको हिदायत दी।
तहसीलदार मीणा ने दुकानदारों को समझाया की महामारी अभी कम नहीं हुई है इसलिए आप सभी को मास्क सैनेटाइज सोशल डिस्टेंस और सरकारी एडवाइजरी का पालन करें। जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकले।

आवश्यक कार्य होने पर ही परिवार का एक ही सदस्य घर से बाहर जाए और सरकारी एडवाइजरी का पूरा पालन करें तब जाकर ही हम सब मिलकर कोरोना से जीत पाएंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया