चंद्रयान-3 की बुधवार देर शाम चांद पर सफल लैंडिंग होने पर राजनगर स्थित विवेकानंद छात्रावास पर छात्रों ने जश्न मनाया और भारत माता के जयकारों के साथ देशभक्ति गीतों पर सामुहिक नृत्य किए। इस दौरान छात्रावास व्यवस्थापक श्रीराम शर्मा ने संबोधन में छात्रों से कहा कि आज का दिन भारत देश के लिए ऐतिहासिक दिन है।

हमारा देश यह उपलब्धि पाने वाला चौथा और दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है। इस अवसर पर सभी छात्रों ने इसरो के वैज्ञानिकों और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जयकारे भी लगाए। इस दौरान छात्रावास संचालक ज्योति शर्मा, कुलदीप शर्मा, श्रीराम शर्मा, आशीष मीणा, देवप्रकाश गुर्जर आदि उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया