सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले की चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने अवैध बजरी से भरे एक डंपर को जब्त किया है। इसके साथ ही पुलिस ने चालक को भी पकड़ा है। पुलिस ने चालक शाहरूख खान पुत्र मोहम्मद रज्जाक निवासी फलसांवटा मलारना डूंगर जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है। चौथ काबरवाड़ा थानाधिकारी हरभान सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गस्त के दौरान सारसोप रोड पेट्रोल पम्प शिवाड के पास से अवैध बजरी से भरे हुए एक डंपर को बीएनएस व एमएमडीआर एक्ट में जब्त किया है।
इसके साथ ही पुलिस ने डंपर चालक शाहरूख खान पुत्र मोहम्मद रज्जाक खान निवासी फलसांवटा, मलारना डूंगर, जिला सवाई माधोपुर को गिर*फ्तार किया गया है। इस कार्रवाइ के दौरान पुलिस टीम में चौथ काबरवाड़ा थानाधिकारी हरभान सिंह, सहायक उप निरीक्षक भाईराम, कांस्टेबल राजवीर सिंह, बजरंग लाल, बनवारी लाल कांस्टेबल और दशरथ कांस्टेबल शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
