Sunday , 7 June 2026
Breaking News

लगातार चोरी से आमजन परेशान 

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा उपखंड मुख्यालय पर कई दिनों से लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। उपखंड मुख्यालय पर बार-बार चोरी की घटनाएं होने से आमजन परेशान है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को रिपोर्ट देने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसी बीच एक बार फिर से चोरी की वारदात हुई है।

 

Chauth Ka Barwada Sawai Madhopur News 24 Nov 24

 

 

जिससे आमजन में रोष व्याप्त है। यहां चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया है। चोरों ने यहाँ पर मकान का ताला तोड़कर कीमती धातु के बर्तन एवं अन्य सामान पर हाथ साफ किया है। इस मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस को रिपोर्ट भी दी है। आपको बता दें कि कुछ दिन पूर्व भी रजमाना मार्ग पर एक गोदाम का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 200 सरसों की बोरी चुरा ली थी।

 

 

 

जिसकी रिपोर्ट पुलिस को देने के बावजूद भी आज तक चोर का कोई सुराग नहीं लगा। इसके साथ कुछ दिन पहले ही 12 स्थान पर नलकूप की केबल चोरी होने का मामला अभी सामने आया था। जिसे लेकर भारतीय किसान संघ ने पुलिस को ज्ञापन दिया था। लगातार हो रही चोरी की वारदात से लोगों में नाराजगी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !