Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

वन विभाग की टीम के साथ मारपीट करने व हाईटेंशन लाइन के ऊपर चढ़ने वाले 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने वन विभाग की टीम के साथ मारपीट करने एवं हाईटेंशन लाइन के ऊपर चढ़ने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी राजेन्द्र पुत्र बाबूलाल, कन्हैयालाल पुत्र कजोड़ एवं हरकेश पुत्र बाबूलाल को गिरफ्तार किया है। चौथ का बरवाड़ा थानाधिकारी टीनू सोगरवाल ने बताया कि सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा व सी.ओ. ग्रामीण अनिल डोरिया के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई है।

 

Chauth Ka Barwada Thana Police arrested 3 accused for assaulted the forest department team

 

उन्होंने बताया की गत 19 मार्च को वन विभाग द्वारा वन आरक्षित क्षेत्र पर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान राजकार्य में बाधा डालने एवं वन विभाग के दस्ते के साथ मारपीट करने वाले आरोपी राजेन्द्र पुत्र बाबूलाल, कन्हैयालाल पुत्र कजोड़ बैरवा एवं हरकेश पुत्र बाबूलाल बैरवा समस्त निवासीयान बिन्जारी चौथ का बरवाड़ा को घटना के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

 

 

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने गत 19 मार्च को वन विभाग द्वारा वन आरक्षित क्षेत्र बिन्जारी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान दौरान राजकार्य में बाधा डालने व वन विभाग के दस्ते के साथ पथराव व मारपीट की गई। जिससे वन विभाग के कर्मचारियों को चोटे आई। गिरफ्तारशुदा आरोपी हरकेश ने आत्महत्या के उद्देश्य से बिजली के ट्रांसफार्मर पर चढ़कर नंगा तार पकड़ लिया। परन्तु उसमें लाइट नहीं होने के कारण वहां से उतर कर पास से ही गुजर रही बिजली की 132 केवी हाईटेंशन लाइट के लोहे के खंबे पर चढ़ गया था।

 

 

इस दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी टीनू सोगरवाल, बत्तीलाल एएसआई, मोहनलाल हेड कांस्टेबल, राधेश्याम हेड कांस्टेबल, श्योप्रकाश कांस्टेबल, विनोद कुमार कांस्टेबल, जीतेश कांस्टेबल, अशोक परेवा कांस्टेबल, रामप्रसाद कांस्टेबल, हीरालाल कांस्टेबल, सुरेश कांस्टेबल, मोहित कुमार कांस्टेबल, गोरधन सिंह कांस्टेबल एवं प्रकाश कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !