सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले की चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठ*गी करने वाले एक आरोपी को गिर*फ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल, सिम कार्ड व एक एटीम कार्ड भी जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी भागीरथ मीना पुत्र रामजीलाल निवासी ऐचेर, चौथ का बरवाड़ा को गिरफ्तार किया है। चौथ का बरवाड़ा थानाधिकारी हरभान सिंह ने बताया कि सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देशन में ऑनलाइन फ्रॉ*ड की रोकथाम हेतु अभियान चलाया हुआ है।
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत चौथ का बरवाड़ा पुलिस के नेतृत्व में टीम द्वारा आज सोमवार को सायबर सैल सवाई माधोपुर की सूचना पर गुणशीला रेलवे फाटक के पास रोड़ के किनारे से लोगों को ऑनलाइन झु*ठा रूपये कमाने का झां*सा देकर मोबाइल में टेलीग्राम एप्लिकेशन, पल्स एप्लिकेशन, व्हाटसप एप्लिकेशन पर चैनल बनाकर क्रिकेट गैम में मैच को जिताकर रूपये कमाने स्क्रिनशोटो में कांट छांट कर चैनलों पर डालकर लोगों से ठ*गी करने के आरोपी भागीरथ मीना पुत्र रामजीलाल निवासी ऐचेर, चौथ का बरवाड़ा को दो मोबाइल, सिम कार्ड व एक एचडीएफसी बैंक का एटीएम कार्ड के साथ गिर*फ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस व 13 आरपीजीओ व आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में चौथ काबरवाड़ा थानाधिकारी हरभान सिंह, हैड कांस्टेबल महेन्द्र कुमार सायबर सैल सवाई माधोपुर, कांस्टेबल राजकुमार सायबर सैल सवाई माधोपुर, कांस्टेबल विनोद, आशाराम, बाबूलाल और गोरधन शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
