जिला प्रशासन के द्वारा इस बार माघ मास की संकट चतुर्थी पर कोरोना गाइडलाइन के चलते चौथ माता मंदिर चौथ का बरवाड़ा का मेला निरस्त कर दिया गया है। वहीं 20 से 22 जनवरी तक मन्दिर के पट बंद रखे गये हैं। इस दौरान श्रद्धालु माता के दर्शन नहीं कर सकेंगे।
प्रशासन द्वारा मेला निरस्त करने के बाद भी चौथ माता के भक्त चौथ का बरवाड़ा पहुंच रहे हैं। लेकिन चतुर्थी की पूर्व संध्या पर यहां पहुंचे हजारों पैदल यात्रियों के जत्थे दर्शन किए बिना ही लौट रहे हैं।

पैदल यात्रियों को नीचे गेट के बाहर अवरोध लगाकर रोक दिया गया है। माता की एक झलक पाने के लिए सैकड़ों किलोमीटर दूर से पैदल चलकर आए तो कई सैकड़ों किलोमीटर से कनक दंडवत की मुद्रा में माता का आभार जताने आ रहे भक्तजन नीचे सीढ़ियों के प्रवेश द्वार से ही शीश नवा, प्रसाद भेंट कर निराश भाव से लौट रहे हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया