Sunday , 6 September 2026
Breaking News

पूजा-पाठ के नाम पर जेवर और नकदी को नकली में बदलकर ठगी, आरोपी गिरफ्तार

बाटोदा थाना पुलिस में सोने की नकली ईंट और नकली नोटों की गड्डियां देकर भक्तों के असली जेवर और नकदी हड़पने वाले बाबा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने परिवादी शिवलाल एवं रतनलाल निवासी हल्कारा की झोपड़ी बिछोछ की शिकायत पर ढोंगी बाबा संतोष पुत्र हंसराज मीना निवासी सुकार थाना बामनवास को गिरफ्तार कर धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी बाबा बीए, बीएड योग्यताधारी होते हुए प्रदेश के कई जिलों में कोचिंग देता था और खुद की बस्सी में कोचिंग कक्षा चलाता था, लेकिन इसमें घाटा होने से बाबा का ढोंग कर अन्य सहयोगियों के साथ लोगों को झांसा देकर उन्हें लूटने लगा।

 

एएसपी गंगापुर सिटी सुरेश कुमार खींची, पुलिस उपाधीक्षक तेज बामनवास तेज कुमार पाठक, बाटोदा थानाधिकारी विवेक हरसाना के सुपरविजन में रामसिंहपुरा चौकी इंचार्ज मीठालाल के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया। परिवादी शिवलाल और रतनलाल पुत्र जंसीलाल मीना निवासी हल्कारा की झौंपड़ी बिछौछ ने परिवाद में बताया कि उसके खेत में पानी नहीं था।

 

Cheating by converting jewelery and cash into fake in the name of worship, accused arrested in sawai madhopur

 

आरोपी ने खेत में बोर में पानी के लिए सुकार पहाड़ पर स्थित मंदिर में आकर यहां रहने वाले बाबा से पूछा, जिस पर बाबा संतोष ने उसे नकली सोने की ईंट, बिस्किट एवं कागजों के नोटों के आकार की गड्डियां लाल कपड़े में बांधकर देते हुए घर के पूजा स्थल पर रखकर पूजा करने के लिए कहा। घर की महिलाओं के सोने के 58 तोला के जेवर और चांदी के गहने, नकदी तथा 1 लाख 51 रुपए लाल पकड़े में रखवाए। बाद में बाबा ने पूजा के दौरान असली जेवर-रुपयों को नकली से बदल दिया।

 

इस बीच परिवादी को लगातार पूजा करते रहने की सलाह दी। जिस पर वह पूजा करता रहा। खेत मे बताए स्थान पर पानी भी नहीं निकला।उलटा पूजा स्थल पर रखे असली जेवर एवं नकदी भी नहीं मिली। जिस पर उसे ठगी की आशंका हुई। जांच की तो पूजा स्थल पर नकली जेवर और नकली रुपयों की गड्डियां मिली। इस पर जब उसने उलाहना दिया तो आरोपी बाबा ने पूजा में चूक होने की बात कही। इस पर बाटोदा थाना पुलिस ने परिवादी की शिकायत पर जांच कर आरोपी संतोष पुत्र हंसराज मीना निवासी सुकार को गिरफ्तार कर लिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !