Saturday , 7 March 2026
Breaking News

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने महंगाई राहत कैंप एवं प्रशासन गांव के संग अभियान शिविरों का किया निरीक्षण

जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना ने आज शुक्रवार को पंचायत समिति गंगापुर सिटी की विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैम्प एवं प्रशासन गांव के संग अभियान शिविरों का औचक निरीक्षण किया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी खन्ना ने ग्राम पंचायत तलावड़ा, नारायणपुर टटवाड़, मिर्जापुर गंगापुर सिटी, अमरगढ़, वजीरपुर सहित कई स्थानों पर शिविरो में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।

 

इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने नारायणपुर टटवाडा, शिविर स्थल पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाने आंगनबाड़ी केंद्र की मरम्मत करवाने के निर्देश भी विकास अधिकारी आमिर अली को प्रदान किए। ग्राम पंचायत अमरगढ़ में प्रशासन गांव के संग अभियान में विधायक रामकेश मीणा ने योजनाओं में पात्र लाभार्थियों को गारंटी कार्ड प्रदान किए एवं अधिकारियों को प्रत्येक पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ देने के विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए एवं सरकार द्वारा चलाए गए इन अभियानों की तारीफ की एवं आमजन से लाभ उठाने की अपील की।

 

Chief Executive Officer inspected Mehngai Rahaat camp in gangapur city

गारंटी कार्ड पाकर खिल उठा चेहरा:- गंगापुर सिटी की ग्राम पंचायत अमरगढ़ में विधायक रामकेश मीना और जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना के हाथों से गारंटी कार्ड पाकर लाभार्थी विमला देवी, सोमा देवी, गुड्डी देवी पाना देवी का चेहरा खुशी से खिल उठा। उन्होंने आयोजित हो रहे शिविरों को आमजन के लिए कल्याणकारी बताया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !