आवास योजना में धीमी प्रगति के चलते ग्राम विकास अधिकारियों को जारी किए नोटिस
जिला परिषद ग्रामीण विकास प्रकोष्ठ में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार की अध्यक्षता में गत मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीईओ प्रतिहार ने ग्राम विकास अधिकारियों से वन टू वन संवाद करते हुए राज्य सरकार से प्राप्त दिशा निर्देशों की पालना में समय पर ग्राम पंचायत पहुंचने, आमजन की समस्याओं का समय पर त्वरित निस्तारण करने, योजनाओं में प्रगति लाने, गहन पर्यवेक्षण करने, आवास योजनाओं की समय पर जीओ टैगिंग करने, अपूर्ण आवास समय पर पूर्ण करने, समय पर किश्त जारी करने, आवासों का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिहार ने चौथ के बरवाड़ा आवास प्रभारी प्रेमचंद चोमड़ एवं पांचोलास ग्राम विकास अधिकारी जगमोहन को चार्ज शीट जारी करने के बैठक में निर्देश दिए। बैठक में बिना अनुमति के अनुपस्थित रहे ग्राम विकास अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश भी जारी किए। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिहार ने ग्राम पंचायत परिसर एवं ग्रामीण क्षेत्र में साफ-सफाई रखने के भी निर्देश जारी किए। आमजन को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने दिए। बैठक में जिला परिषद के अधिशाषी अभियंता प्रकाश चंद मीणा, आवास योजना डीलिंग सत्यप्रकाश सैन, दुर्गेश तिवारी सहित आवास प्रभारी, ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया