Sunday , 8 March 2026
Breaking News

प्रमुख शासन सचिव स्वायत्त शासन विभाग ने ली समीक्षा बैठक 

जयपुर:- सरकार की योजनाओं और आमजन के हित को पूरा करने में यदि कोई अधिकारी-कर्मचारी लापरवाही बरतेंगे, तो उन्हें कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहना होगा। ये कहना है स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी. रविकांत का। उन्होंने लापरवाही पर कार्रवाई करते हुए नगर परिषद तिजारा व फतेहपुर के अधिशासी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए है।
उन्होंने वीसी में कहा कि यदि कार्य में कोई सुधार नहीं हुआ तो सख्त करवाई होगी व नाॅन परफार्मिंग कार्मिकों को चार्जशीट व नियमानुसार अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
लंबित प्रकरण, ई-फाईलिंग, राजस्व अर्जन पर समीक्षा वीसी:-
टी. रविकांत ने मंगलवार को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये समीक्षा बैठक ली। उन्होंने सभी निकायों के अधिकारियों से बारी-बारी से लंबित प्रकरणों के निस्तारण, ई-फाईलिंग, राजस्व अर्जन और साफ सफाई से जुड़े कार्यों की प्रगति जानी और लापरवाही पर फटकार भी लगाई। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन सेवाओं से आमजन को ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित किया जाये ताकि राजस्थान में ना हो राजकोट जैसा हादसा।
Chief Government Secretary Autonomous Government Department took review meeting in jaipur
उन्होंने निर्देश दिये कि सभी आयुक्त-ई.ओ. भीड़ वाली जगहों जैसे गेम जोन्स, अस्पताल, शॉपिंग माल्स व कोचिंग सेंटर्स का निरीक्षण और माॅनिटरिंग करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी तीन दिनों में अपने क्षेत्रों में निरीक्षण करने के लिए टीमें गठित करें और इस पूरे काम की सघन माॅनिटरिंग भी की जाए।
15 जून से पहले हों वर्षा ऋतु की सभी तैयारियां:-
रविकांत ने आदेश दिये कि वर्षा ऋतु को देखते हुए 15 जून से पहले समस्त नालों की सफाई सुनिश्चित की जाये। साथ ही जल संग्रहण के प्रभावी उपाय भी किए जाएं।
सफाई व्यवस्था हो दुरुस्त:-
रविकान्त ने निर्देश दिये कि सभी अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन प्रातः 6 से 9 बजे तक सफाई व्यवस्था का सघन निरीक्षण किया जाये एवं वार्डवार प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए जाएं। उन्होंने सभी अधिकारियों को यह निर्देश दिये कि वे कार्यालय ये ज्यादा फील्ड में नजर आएं।
पेड़ लगाने बहुत जरूरी, जल्द कार्ययोजना बनाकर करें क्रियान्वयन-
टी. रविकांत ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द पेड़-पौधे लगाने के लिए कार्य योजना तैयार की जाए। साथ ही समय से पहले पेड़-पौधे लगाने का टारगेट पूरा किया जाए। ताकि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विभाग की ओर से भी अहम योगदान दिया जा सके।
आमजन को भी पौधारोपण के लिए करें प्रेरित:-
रविकांत ने कहा कि विभाग की ओर से ना केवल पेड़-पौधे लगाए जाएं, बल्कि आमजन को भी पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जाए। ताकि ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाए जा सकें और आने वाले कल को सुरक्षित किया जा सके। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक सुरेश ओला, अतिरिक्त निदेशक श्याम सिंह शेखावत सहित नगरीय निकायों के आयुक्त और अन्य अधिकारीगण जुड़े।
Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !