Thursday , 22 October 2026
Breaking News

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नवसृजित जिला गंगापुर सिटी के स्थापना कार्यक्रम का किया वर्चुअल शुभारंभ

नवसृजित जिले गंगापुर सिटी का स्थापना कार्यक्रम आज सोमवार को नवीन फल सब्जी मण्डी उदेई मोड़ गंगापुर सिटी में प्रभारी मंत्री भजन लाल जाटव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्चुअल माध्यम से बटन दबाकर नवगठित जिले की शिला पट्टिका का अनावरण किया। इससे पूर्व आचार्य पंडित अशोक दीक्षित के नेतृत्व में प्रभारी मंत्री भजन लाल जाटव, स्थानीय विधायक रामकेश मीना, पूर्व केन्द्रीय मंत्री नमोनारायण मीणा, जिला कलक्टर गंगापुर सिटी डाॅ. अंजली राजोरिया, पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी देवेन्द्र विश्नोई अन्य जनप्रतिनिधियों ने पूरे विधि विधान, हवन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के माध्यम से तथा हाजी जमील खां, ब्रहम कुमारी सुमित्रा, फादर रोमियो, ज्ञानी निर्मल सिंह, आचार्य पंडित अशोक दीक्षित के आशीर्वचनों एवं अटल हाड़ा के 1008 नंगेश्वर बाबा धूनी की पावन उपस्थिति में नवसृजित जिले की स्थापना की गई।

 

Chief Minister Ashok Gehlot virtually inaugurated the establishment program of newly created district Gangapur City

 

 

प्रभारी मंत्री भजन लाल जाटव ने गंगापुर सिटी को नया जिला बनने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि स्थानीय विधायक रामकेश मीना के सार्थक प्रयासों से गंगापुर सिटी नया जिला बना है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों एवं जनता को बधाई देते हुए कहा कि जिले के प्रशानिक ढांचे को मूर्त रूप देने के लिए मिनी सचिवालय, सर्किट हाउस सहित अन्य कार्यालयों, सिविल लाइंस आदि के लिए आचार संहिता लगने से पहले भूमि आवंटित कर जल्द ही शिलान्यास के कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राजस्थान मॉडल स्टेट बनकर उभरा है, सड़क के काम हो चाहे घर-घर नल से जल पहुंचाने का काम हो राजस्थान ने देश में नए आयाम स्थापित किए हैं।

 

 

गंगापुर जिले के सृजनकार, मुख्यमंत्री सलाहकार एवं गंगापुर सिटी विधायक रामकेश मीणा ने नवगठित गंगापुर जिले के स्थापना समारोह को संबोधित करते हुए गंगापुर सिटी की जनता की ओर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का गंगापुर सिटी को नया जिला बनाने के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने नया जिला बनने पर गंगापुर सिटी के समस्त नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि हम सब मिलकर जिले के विकास के लिए हर संभव कार्य करें और इसे राजस्थान में एक मॉडल जिले के रूप में स्थापित करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने नवसृजित जिलों के लिए 2 हजार करोड़ रूपए का बजट का प्रावधान किया है। उस राशि में से गंगापुर सिटी के लिए मुख्यमंत्री से अधिकतम राशि दिलाने की मांग करेंगे ताकि यहां के कार्यालयों सहित अन्य भवनों का शिलान्यास होने के पश्चात निर्माण हो सके। उन्होंने गंगापुर सिटी जिला बनाने के लिए प्रयास करने वाले पूर्व जनप्रतिनिधियों, वर्तमान जनप्रतिनिधियों का भी आभार व्यक्त करते हुए आगे बढ़ने की बात कही। उन्होंने गंगापुर सिटी के विकास के लिए ईआरसीपी योजना को मुख्य मानते हुए सभी जनप्रतिनिधियों से इस योजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करवाने के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही।

 

 

इस मौके पर बामनवास विधायक इंदिरा मीणा ने गंगापुर सिटी को ऐतिहासिक पल देने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इससे जिले के विकास को नए आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने बामनवास उपखंड के निवासियों की ओर से गंगापुर सिटी नया जिला बनने पर बधाई प्रेषित की।

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री नमो नारायण मीणा ने गंगापुर सिटी नया जिला बनने पर जनप्रतिनिधियों एवं आमजन को बधाई देते हुए कहा कि नए जिला बनने से क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे एवं अधिक से अधिक जनता को इसका लाभ पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि अब आमजन की सुनवाई अल्प समय में नजदीक स्थान पर प्रभावी रूप से हो सकेगी। अब जिला कलक्टर जन अभाव अभियोग के परिवाद सुनने के लिए अधिक दूरी तय नहीं करेंगे। नवीन जिला बनने से क्षेत्र का तीव्र गति से विकास होगा। साथ ही केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक आमजन तक कम समय में पहुंचेगा। उन्होंने गंगापुर सिटी को एजुकेशनहब बनाने के लिए जनप्रतिनिधि से आह्वान किया।

 

 

इस दौरान जिला कलक्टर गंगापुर सिटी डाॅ. अंजली राजोरिया ने स्वागत उद्बोधन एवं राज्य सरकार द्वारा नये जिले गंगापुर सिटी के लिए जारी अधिसूचना का पठन भी किया। इस दौरान जिला कलक्टर सवाई माधोपुर सुरेश कुमार ओला, पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी देवेन्द्र विश्नोई ने भी सम्बोधित किया। मंच संचालन उप प्रधानाचार्य महिलाल मीना एवं व्याख्याता रूप सिंह मीना ने किया।

 

 

अतिरिक्त जिला कलक्टर गंगापुर सिटी हरिराम मीना ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन का गंगापुर सिटी जिला स्थापना कार्यक्रम में पधारने पर आभार व्यक्त किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हर्षवर्धन अगरवाला, जिला प्रमुख सुदामा मीना, पूर्व मंत्री एवं टोडाभीम विधायक रामस्वरूप मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रकाश चन्द, एसडीएम गंगापुर सिटी नरेन्द्र मीना, नादौती प्रधान, टोडाभीम प्रधान सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं आमजन इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !