मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बौंली दौरा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बौंली दौरा, सीएम गहलोत ने भेड़ोली आश्रम पर आयोजित निर्वाण महोत्सव में की शिरकत, गहलोत ने कहा- शिवानंद जी महाराज ने जनहित के कार्य किए, अब नित्यानंद जी महाराज काम को आगे बढ़ा रहे हैं, मैं बजट की तैयारी में व्यस्त हूं फिर भी आज के कार्यक्रम में आया, कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री का काफिला पहुंचा हैलीपेड, मंत्री प्रसादीलाल मीना और भजनलाल जाटव रहे साथ, गंगापुर विधायक रामकेश मीना, बामनवास विधायक इंदिरा मीना भी पहुंची हैलीपेड, सभी को धन्यवाद बोलकर रवाना हुए मुख्यमंत्री गहलोत, वहीं हाथ हिलाकर भीड़ का किया साधुवाद, इसके बाद भेड़ोली हैलीपेड से रवाना हुआ मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया