Sunday , 8 March 2026
Breaking News

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने जनसुनवाई कर अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश

जयपुर:- मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने आज बुधवार को ओटीएस स्थित मुख्यमंत्री निवास पर जनसुनवाई की। उन्होंने आमजन से परिवेदनाओं को सुनते हुए कहा कि हमारी सरकार प्रत्येक व्यक्ति के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री शर्मा ने अधिकारियों को आमजन से प्राप्त प्रत्येक परिवेदना की जांच कर त्वरित निस्तारण कराने के निर्देश दिए है।
Chief Minister Bhajan Lal Sharma held public hearing and gave instructions to the officials for disposal
इस अवसर पर शिक्षाविद्, चिकित्सक, वैज्ञानिक, कृषि विशेषज्ञ एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए विशेषज्ञों ने मुख्यमंत्री का अभिनन्दन किया। विज्ञान भारती राजस्थान के संगठन सचिव डॉ. मेघेन्द्र शर्मा ने सभी का परिचय कराया। मुख्यमंत्री ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली है।
आपके सुझाव राज्य की प्रगति को गति देने में महत्वपूर्ण साबित होंगे। उन्होंने विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अनुसंधान एवं शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में राज्य को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए सुझाव भी आमंत्रित किए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विज्ञान भारती के न्यूजलैटर का भी विमोचन किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !