Sunday , 6 September 2026
Breaking News

कुण्डेरा थाना पुलिस ने ह*त्या का प्रयास करने के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार

कुण्डेरा थाना पुलिस ने ह*त्या का प्रयास करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वांछित आरोपी मेघराज पुत्र रामस्वरूप निवासी डूंगरी, कुण्डेरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मिली जानकारी के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया हुआ है।

 

 

अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा व वृताधिकारी वृत्त शहर सवाई माधोपुर दीपक खण्डेलवाल के सुपरविजन में कुण्डेरा थानाधिकारी महेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आईपीसी में वांछित आरोपी मेघराज पुत्र रामस्वरूप निवासी डूंगरी कुण्डेरा जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया है।

 

 

 

Kundera police station arrested an accused in the case of attempt to murder in sawai madhopur

 

 

 

पुलिस के अनुसार गत दिनांक 11 नवंबर 2023 को रविशंकर पुत्र रमेश चन्द निवासी डूंगरी कुण्डेरा का पर्चाबयान कुण्डेरा थाने पर इस आशय का प्राप्त हुआ कि गत दिनांक 11 नवंबर 2023 को शाम 5:30 बजे पर मैं अपने घर से मोटरसाइकिल लेकर हनुमान मन्दिर दीपक लगाने के लिये गया था। मैं दीपक लगाकर मोटर साइकिल लेकर वापस अपने घर पर आने लगा तो वहाँ पर भीम सिंह पुत्र रमाकान्त मीना व दिनेश पुत्र हरिकेश मीना निवासी डूंगरी आये और मेरी मोटरसाइकिल को नीचे पटक दिया और मेरे साथ मा*रपीट करने लग गये।

 

 

 

 

इसके बाद मुझे जा*न से मारने की नियत से चरतलाल पुत्र रामस्वरूप, भरतलाल पुत्र रामस्वरूप, मेघराज पुत्र रामस्वरूप, उम्मेद पुत्र रूकमकेश, राजमोहन पुत्र जगदीश समस्त निवासीयान डूंगरी हाथों में लाठी, डण्डे कु*ल्हाडी व लोहे का पाईप लेकर आये। मुझे जा*न से मा*रने की नियत से मेरे सिर में कुल्हाड़ी की मारी तथा अन्य सभी ने लाठी डंडों, पाइप व थाप मुक्कों से मा*रपीट की व पीछे से घर पर पत्थर फेंके जिससे औरतों के चोटें आयी है।

 

 

 

 

 

इन लोगों से हमारी पुरानी रंजिश लड़की की बात को लेकर चली आ रही है। इन लोगों ने जा*न से मा*रने की नियत से हमारे उपर हमला किया है। जिस पर मामला कुण्डेरा थाने पर दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में कुण्डेरा थानाधिकारी महेन्द्र सिंह, हरिसिंह कांस्टेबल और रतीराम कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !