प्रदेश में बिजली संकट लगातार गहराता जा रहा है। इसी को लेकर सीएम अशोक गहलोत ने एक बार फिर प्रदेश की जनता से बिजली बचाने की अपील की है। मुख्यमंत्री गहलोत ने प्रदेशवासियों से बिजली बचाने का आह्वान करते हुए कहा है कि प्रदेश ही नहीं, पूरा देश इस समय बिजली संकट से जूझ रहा है।
सीएम गहलोत ने आज गुरुवार को ट्वीट करते हुए कहा कि प्रदेश ही नहीं, पूरा देश इस समय भयंकर बिजली संकट से जूझ रहा है। राजस्थान भी इससे अछूता नहीं है। मौसम तंत्र के परिवर्तन से बिजली की मांग बहुत अधिक हो गई है। बिजली की मांग एवं आपूर्ति में अंतर बढ़ा है।
गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार कोयले की आपूर्ति बढ़ाने हेतु निरंतर केंद्र सरकार से संपर्क बनाए हुए है ताकि राज्य में बिजली उत्पादन सुचारू रूप से चल सके और लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके।

आप सभी से अपील है बिजली का सीमित तथा विवेकपूर्ण इस्तेमाल करें। जो बिजली उपकरण काम नहीं आ रहे हैं, उन्हें बंद रखें और बिजली बचाएं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीटर पर अपनी प्रतिक्रिया के साथ राजस्थान सरकार का एक बिजली विज्ञापन भी शेयर किया है।
राज्य सरकार कोयले की आपूर्ति बढ़ाने हेतु निरंतर केंद्र सरकार के संपर्क में है ताकि बिजली उत्पादन सुचारू रूप से चल सके व लोगों को निर्बाध बिजली सप्लाई मिल सके।आप सभी से अपील है बिजली का सीमित व विवेकपूर्ण इस्तेमाल करें।जो बिजली उपकरण काम नहीं आ रहे हैं,उन्हें बंद रखें बिजली बचाएं।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) October 14, 2021
इसमें प्रदेशभर से साथ देश एवं विश्व में गहराते बिजली संकट के बारे में बताया गया है। साथ ही इस समस्या के समाधान के लिए राज्य सरकार के द्वारा किए जा रहे प्रयासों का भी जिक्र किया गया है।
गौरतलब है की मुख्यमंत्री गहलोत ने पहले भी बिजली की बचत के लिए लोगों को जागरूक करने की बात कही थी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया