Sunday , 7 June 2026
Breaking News

चाइल्ड लाइन टीम ने दी बच्चों को गुड टच व बेड टच की जानकारी

चाइल्ड लाइन टीम द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ग्राम कुतलपुरा मालियान ,सवाई माधोपुर में जाकर आउटरीच व अवेयरनेस कार्यक्रम किया गया। इस दौरान टीम द्वारा स्कूल के बच्चों व ग्रामीण लोगों को चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 की जानकारी देते हुए बताया कि यदि कोई बच्चा मुसीबत में हो तो उसकी जानकारी 1098 पर दे सकते हैं। किसी बच्चे के साथ हो रहे दुर्व्यवहार या किसी प्रकार के शोषण जैसे बाल यौन हिंसा, शारीरिक, मानसिक शोषण, लावारिश, गुमशुदा बच्चे ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता की मृत्यु हो गई हो और पालने वाला कोई ना हो आदि की जानकारी दी।

 

Child line team gave information about good touch and bad touch to children in sawai madhopur

वहीं इसकी सूचना महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की नि: शुल्क आपातकालीन फोन सेवा चाइल्ड लाइन 1098 पर दी जा सकती है। इसके के साथ ही महिला टीम द्वारा बालिकाओं को सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्स के बारे में समझाया गया व बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणाम, बाल संरक्षण व बाल अधिकारों के प्रति लोगों व बच्चों को विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया। चाइल्डलाइन टीम से कॉर्डिनेटर मुकेश वर्मा, टीम सदस्य हनुमान सैनी, हेमेंद्र जोलिया, भानु प्रताप सिंह महिला टीम सदस्य मीना कुमारी मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !