सवाई माधोपुर: बामनवास उपखंड के ग्राम पंचायत जीवद की हरिपुरा ढाणी में सोमवार को बालक का श*व मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना पर मौके पर पहुंचे बाटोदा थानाधिकारी यशपाल सिंह ने ग्रामीणों की सहायता से बालक के श*व को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरनाला मे पहुंचाया। बालक की पहचान प्रियांशु बैरवा के रूप में हुई है।
मंगलवार को दिनभर ग्रामीणों और प्रशासन की बातचीत चलती रही। शाम करीब 5 बजे प्रशासन व ग्रामीणों में पोस्टमार्टम को लेकर सहमति बनी। डॉक्टर दीपक कुमार बैरवा ने श*व का पोस्टमार्टम कर बाटोदा थानाधिकारी व ग्रामीणों की मौजूदगी में श*व परिजनों को सौंप दिया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
