चाइल्डलाइन टीम द्वारा आज मंगलवार को राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय खिलचीपुर गांव में ओपन हाउस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित बालिकाओं एवं ग्रामीणों को बाल संरक्षण एवं अधिकारों की जानकारी दी गई।
चाइल्ड लाइन के कोर्डिनेटर हरीशंकर बबेरवाल ने बताया की यदि कोई बच्चा मुसीबत में हो तो वह चाइल्डलाइन 1098 पर कॉल करके सहायता प्राप्त कर सकता है। इसके साथ ही ग्रामीणों को बाल विवाह नहीं कराने, बालश्रम नहीं करवाने के लिए भी प्रेरित किया गया।

इस दौरान महिला टीम सदस्य मीना कुमारी ने बालिकाओं को गुड टच, बेड टच की जानकारी देते हुए बताया की स्कूल, बाजार जाते समय, खेलते समय समूह में रहे और किसी तरह की कोई भी छेड़छाड़ जैसी घटना होने पर उसका विरोध करें।
सुरक्षित स्थान पर भागकर जाए और जौर से चिल्लाए। साथ ही आस – पास के लोगों से मदद मांगे। इस दोरान चाइल्डलाइन के स्टॉफ कपिल स्वर्णकार, हनुमान सैनी द्वारा गांव का सर्वे करके बच्चों को 1098 के बारें में जागरूक किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया