चाइल्डलाइन की ओर से छाण गांव में जागरूकता कार्यक्रम चलाया। इस दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय में उपस्थ्ति बच्चों, ग्रामीणों को बाल संरक्षण एवं बाल अधिकारों की जानकारी दी। चाइल्ड लाइन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरवींद सिंह चौहान ने बताया की टीम ने ग्रामीणों को बाल विवाह करने से होने वाले दुष्परिणाम और बालश्रम नहीं करवाने के लिए प्रेरित किया। महिला टीम सदस्य लवली जैन तथा मीना कुमारी ने बालिकाओं को गुड टच बेड टच की जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल, बाजार, मेला आदि में जाते समय समूह में रहे।

किसी भी प्रकार की गलत हरकत का पुरजोर से विरोध करना चाहिए। कोई छेड़छाड़ करे तो जोर से चिलाए एवं सुरक्षित स्थान पर भाग जाये। आस-पास के लोगों से मदद मांगे। किसी भी बालक के साथ कोई भी परेशानी या मुसीबत आए हो तो चाइल्ड हेल्प लाइन नम्बर 1098 पर कॉल करके मदद ले सकते है। कार्यक्रम में चाइल्डलाइन टीम सदस्य कपिल स्वर्णकार, जितेन्द चौधरी और हनुमान सैनी आदि मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया