राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नसिया में समाजसेवी तथा रणथम्भौर बाघ परियोजना के वरिष्ठ नेचुरलिस्ट अतीक मोहम्मद के द्वारा बच्चों को जर्सी वितरित की गई।

उल्लेखनीय है कि अतीक मोहम्मद द्वारा इससे पूर्व भी कई विद्यालयों में गणवेश, जर्सी तथा जूते आदि वितरित किए जाते रहे हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामस्वरूप मीणा ने अतीक का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर मोनीमाला शर्मा, श्रीदास मीणा, मोइन खान, अजीजा बानो आदि भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया