Sunday , 8 March 2026
Breaking News

22 जुलाई से स्कूलों में लगाया जायेगा बच्चों को निःशुल्क टीका

प्रदेश भर में 22 जुलाई से खसरा रूबेला टीकाकरण अभियान शुरू होगा। जिसमें 9 माह से 15 वर्ष तक के सभी बच्चों को खसरा रूबेला का टीका लगाया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तेजराम मीणा ने बताया कि अभियान के लिए जिले के सभी स्तर के अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण देकर सभी को बेसिक रणनीति, हेल्थ वर्कर्स के लिए आरआई माॅड्यूल, माईक्रो प्लानिंग, स्कूल माईक्रो प्लानिंग, रिकाॅर्डिंग, रिपोर्टिंग, माॅनिटरिंग, कोल्ड चैन व लाॅजिस्टिक मेनेजमेंट, एईएफआई मैनेजमेंट, इंजेक्शन सेफ्टी और वेस्ट मैनेजमेंट, कम्यूनिकेशन प्लान आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा चुकी है।
उन्होने बताया कि विभाग द्वारा सिर्फ मीजल्स का ही टीका लगाया जा रहा था पर अब एमआर कैम्पेन के अंतर्गत मीजल्स के साथ रूबेला का टीका भी लगाया जाएगा। टीका सरकारी स्कूल, निजी स्कूल, मदरसों, आंगनबाड़ियों, प्ले स्कूल, दिव्यांग, आर्मी, पुलिस स्कूलों व आउटरीच सत्रों में मोबाइल टीमों के माध्यम से ईंट भट्टों, कंस्ट्रक्शन साइट व घुमंतु परिवारों के बच्चों को टीका लगाया जाएगा।

Children free vaccinate July 22
डाॅ. मीना ने बताया कि इस अभियान में पोलियो अभियान की तरह घर घर जाकर डोज नहीं दी जाएगी। स्कूलों में बच्चों को उनके स्कूल के टाइम टेबल के समय पर ही टीके लगाए जाऐंगे। स्कूलों में 200 बच्चों के लिए एक टीम व आउटरीच स़त्रों के लिए 150 बच्चों पर एक टीम लगाई जाएगी।
इस टीके का डोज बच्चों के सीधे हाथ के उपरी हिस्से में लगाया जाएगा। और बच्चे के बाएं हाथ के अंगूठे पर इंडेलेबल मार्कर से निशान लगाया जाएगा। साथ ही बच्चों को टीकाकरण का कार्ड भी दिया जाएगा। टीकाकरण के पूर्व स्कूलों को उस क्षेत्र की एएनएम द्वारा सूचित किया जाएगा। साथ ही स्कूल प्रशासन व अध्यापकों द्वारा पेरेंट्स टीचर्स मीटिंग में बच्चों के अभिभावकों को अभियान के बारे में जानकारी दी जा रही है व टीकाकरण को लेकर उनकी शंकाओं व भ्रांतियों को भी दूर किया जा रहा है। स्कूल में सफल संचालन के लिए स्कूल स्तर पर नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया गया है।
उन्होने बताया कि स्कूलों में टीकाकरण के समय तीन जोन में सत्र आयोजित होगा। टीकाकरण से पहले जोन में पूर्व प्रतीक्षा कक्ष में बच्चों को बैठाया जाएगा, दूसरे जोन टीकाकरण जोन में टीका लगाया जाएगा व तीसरे जोन निगरानी कक्ष में टीका लगाने के बाद बच्चों पर निगरानी रखी जाएगी। वैसे तो यह टीका पूर्णतः सुऱिक्षत है पर बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से उन्हें कुछ देर निगरानी में रखा जाएगा।
उन्होने बताया कि खसरा एक जानलेवा और संक्रामक रोग है जो वायरस से फैलता है व बच्चों में असमय मृत्यु या विकलांगता का एक मुख्य कारण है। भारत देश में खसरा रोग के कारण प्रति वर्ष 50 हजार बच्चों की मृत्यु हो जाती है एवं गर्भवती महिलाओं में रूबेला रोग होने से जन्मजात रूबेला सिन्ड्रोम हो सकता है, जो गर्भ में पल रहे भ्रुण व नवजात शिशु के लिए बेहद गंभीर हो सकता है। इससे गर्भपाल, समय पूर्व प्रसव या मृत प्रसव की संभावनाएं बढ जाती है। इन सभी को रोकने के लिए सरकार द्वारा खसरा रूबेला टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।
डाॅ. मीना ने बताया कि जिले में कुल 4 लाख 21 हजार 250 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए कुल 296 सत्रों का आयोजन होगा जिसमें 270 ग्रामीण सत्र तथा 26 शहरी सत्र होंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !