Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

बच्चों को जल्द ही मिलेगा सप्ताह में 3 दिन दूध

जयपुर: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रदेश के 62 हजार आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आने वाले लगभग 36 लाख बच्चों को सप्ताह में 3 दिन दूध उपलब्ध करवाने हेतु प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के अधिकारियों को निर्देश प्रदान दिए हैं। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बीते बुधवार को शासन सचिवालय में महिला एवं बाल विकास शासन सचिव महेन्द्र सोनी, निदेशक समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) ओ पी बुनकर की उपस्थिति में आयोजित बैठक में उक्त निर्देश दिए है।

 

 

Children will soon get milk 3 days a week at Anganwadi centers in Rajasthan

 

 

उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के परिवर्तित बजट के बिन्दु संख्या 88 में आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों को उचित पौष्टिक आहार के रूप में सप्ताह में तीन दिन दूध उपलब्ध करवाये जाना है। इस हेतु क्रय किये जाने वाले मिल्क पॉवडर पर 200 करोड रूपये वार्षिक व्यय किये जाएंगे। इस बैठक में अतिरिक्त निदेशक मेघराज सिंह मीना, उपनिदेशक आईसीडीएस डॉ. मंजु यादव तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Demand for a journalist protection law voices to be raised in Jaipur on October 28 Vikalp Times

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, 28 अक्टूबर को जयपुर में उठेगी आवाज

आईएफडब्ल्यूजे के 77वें स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक में होगा आयोजन, दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि …

लक्ष्य ऊंचा रखो, मेहनत से हासिल करो सफलता: डॉ. मोहम्मद नईम फलाही

टोंक: जुबेरी फाउंडेशन राजस्थान (Zuberi Foundation Rajasthan) की ओर से टोंक (Tonk) जिले के अलीगढ़ …

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !