Saturday , 7 March 2026
Breaking News

लॉकडाउन में सिटी बस कर्मचारी आत्महत्या करने को मजबूर

वर्तमान में पूरा भारत देश कोरोना महामारी से त्रस्त है। इसके चलते देश में लागू किये गये लाॅकडाउन की वजह से बन्द यातायात व्यवस्थाओं के कारण सवाई माधोपुर नगरीय बस सेवा के लगभग 250 कर्मचारी भी 3 महीने से सिटी बस सेवा बन्द होने से इतने हताश हैं कि उन्हें मरने के सिवाय कुछ नजर नहीं आ रहा है।
आज सोमवार को राजबाग शहर स्थित नगर बस सेवा बस स्टेण्ड पर सिटी बस यूनियन के अध्यक्ष अतीक मोहम्मद की अध्यक्षता में बैठक हुई। अध्यक्ष ने बताया कि देश में चल रहे वैश्विक कोरोना महामारी के चलते 3 महीने से सवाई माधोपुर में नागरिकों की सेवा के लिए चल रहे सिटी बस का संचालन भी बन्द है। जिससे लगभग 250 कर्मचारी बेरोजगार हो कर दाने दाने को मोहताज हो रहे हैं। उन पर व उनके परिवार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। सरकार व प्रशासन को बार बार ज्ञापनों के माध्यम से सूचित करने के बावजूद किसी प्रकार की सहायता या रियायत मुहैया नहीं कराई जा रही है। जिससे सभी कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। इस विकट समस्या में उनके सामने आत्महत्या करने के सिवाय कुछ नहीं है।

City bus employees forced commit suicide lock down Sawai Madhopur
नगरीय बस सेवा के सभी कर्मचारियों ने बैठक के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने का निर्णय किया व सरकार से शीघ्र सहायता व मदद की गुहार लगाई, ताकि उन कर्मचारियों के परिवार का भरण पोषण हो सके तथा आमजन को भी आवागमन में किसी प्रकार की रुकावट महसूस ना हो। बैठक में यूनियन के उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी, कोषाध्यक्ष जाकिर, हामिद, गोविंदा, गिर्राज सोनी, रसूल, भरत सिंह, पिंकी सरदार एवम समस्त सदस्य उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !