नगर परिषद सभापति ने किया सामान्य चिकित्सालय का निरीक्षण
सवाई माधोपुर नगर परिषद सभापति डॉ. विमला शर्मा ने सामान्य चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचा। चिकित्सालय के रजिस्ट्रेशन पर्ची काउंटर पर मरीजों की लंबी कतार होने के संबंध में उन्होंने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर अतिरिक्त काउंटर के लिए प्रयास करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने पीपीपी मोड पर दी गई जांच प्रयोगशाला का भी विजिट किया। पीएमओ ने जांच प्रयोगशाला के टैंडर संबंधी समस्या बताई। सभापति ने नि:शुल्क दवा वितरण केंद्र, मेडिकल वार्ड, सर्जिकल वार्ड का भी निरीक्षण किया। चिकित्सालय के पीएमओ ने वाटर कूलर की क्षमता बढ़ाने को लेकर अतिरिक्त वाटर कूलर की आवश्यकता जताई। इस पर सभापति ने इसके लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
