Saturday , 7 March 2026
Breaking News

हाईकोर्ट के आदेशों की पालना में नगर परिषद ने आलनपुर सर्किट हाउस रोड़ पर हटाए अतिक्रमण

नगर परिषद और जिला प्रशासन की ओर से राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेशों की पालना में आलनपुर सर्किल से सर्किट हाउस के बीच बने अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार प्रातः करीब साढ़े 11 बजे के आसपास नगर परिषद एवं जिला प्रशासन भारी पुलिस बन्दोबस्त के साथ करीब चार बैक-ओ-लोडर मशीनों को साथ लेकर रोड़ के दोनों ओर बने करीब 36 मकानों के अवैध पक्के अतिक्रमण हटाने पहुंचा। इसके बाद रोड़ के दोनों ओर 50-50 फिट के दायरे में हो रहे सभी कच्चे पक्के चबुतरों, मकानों के आगे बनी दुकानों, टीन शेड, चार दीवारी, सहित सभी स्थायी अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया।

 

इस दौरान कुछ लोगों ने स्वयं अपने अतिक्रमणों एवं सामानों को हटाने का प्रयास भी किया। वहीं कुछ लोगों ने अतिक्रमण हटाने गये अधिकारियों-कर्मचारियों का विरोध भी किया। लेकिन नगर परिषद आयुक्त एवं तहसीलदार के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही में लोगों ने किसी की नहीं सुनी। अतिक्रमण हटाने के दौरान लोगों के ऐसे निर्माण को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

 

city council sawai madhopur removed encroachments on Alanpur Circuit House Road

 

जो चिन्हित अतिक्रमण के दायरे में नहीं था। बल्कि मकान मालिकों की स्वामित्व की भुमि में निर्माण हो रहा था। जिसका नगर परिषद द्वारा पट्टा भी जारी किया हुआ है। ऐसे में लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए अपने क्षतिग्रस्त मकानों व दुकानों का मुआवजा देने की मांग की। क्षेत्र के निवासी राजू माली, रामलाल माली ने बताया कि उन्होंने स्वयं अपने घर के बाहर से रखे सामान हटा लिये थे उसके बावजूद भी नगर परिषद प्रशासन के लोगों ने उनके पट्टे शुदा भूमि पर बने मकान की दीवारों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

 

लोगों ने आरोप लगाया कि जिला मुख्यालय पर बजरिया मुख्य बाजार, टोंक रोड़, गौरव पथ, सब्जी मण्डी क्षेत्र, अनाज मण्डी रोड़, आलनपुर चैराहा, पुराना शहर मुख्य बाजार सहित हर जगह लोगों ने अवैध रूप से रास्तों पर ही अतिक्रमण कर रखा है। लेकिन प्रशासन केवल गरीब लोगों पर अतिक्रमण के नाम पर कार्यवाही करता नजर आता है। मुख्य सड़कों पर रसूखदार ऊंची पहुंच रखने वाले लोगों के अतिक्रमण पर पीला पंजा कभी नहीं चलता।

ये भी पढ़ें:- 

#BreakingNews “गहमागहमी के बीच आलनपुर सर्किल से सर्किट हाउस तक तोड़े अवैध निर्माणाधीन मकान और चबूतरे”

गहमागहमी के बीच आलनपुर सर्किल से सर्किट हाउस तक तोड़े अवैध निर्माणाधीन मकान और चबूतरे

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !