Thursday , 23 July 2026
Breaking News

नगर परिषद की टीम ने कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन पर काटे चालान

कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए जिला प्रशासन और नगर परिषद के द्वारा संयुक्त रूप से जन अनुशासन पखवाड़ा अभियान संचालित किया जा रहा है। आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव ने बताया कि सरकार एवं कलेक्टर के निर्देश पर आज बुधवार को नगर परिषद शहरी क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों यथा ट्रक यूनियन, बजरिया, शहर, आलनपुर, पुलिस लाईन, एमपी कॉलोनी सहित विभिन्न स्थानों पर कोरोना से बचाव की अपील के पोस्टर लगाए। साथ ही कोरोना से बचाव के लिए आमजन को फेस मास्क वितरित किये गये। नगर परिषद के द्वारा कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, वैवाहिक स्थल आदि के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला जा रहा है। नियमों का पालन नही करने पर बुधवार को टीम के द्वारा कुल 10 चालान काटे गए जिसमें 8 व्यक्तिगत चालान के तहत 800 रूपये का जुर्माना किया गया। वहीं व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर जुर्माना कर एक हजार रूपये वसूले गए।

City Council team cut challan for violation of Corona Guideline in sawai madhopur

जन अनुशासन पखवाड़ा के तहत नगर परिषद सवाई माधोपुर द्वारा ऑटो रिक्शा एवं ऑटो टीपर पर जिंगल टोन, निःशुल्क मास्क वितरण, शहर में हाईपोक्लोराईड का छिड़काव, पोस्टर एवं मुख्यमंत्री की अपील आदि वितरण तथा कोविड संक्रमित व्यक्तियों को इन्दिरा रसोई से भोजन वितरण एवं कोविड के तहत मृत्यु होने पर अन्त्येष्टि तथा एम्बुलेंस की व्यवस्था आदि कार्य सम्पादित किये जा रहे हैं। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि गाइडलाइन की पालना करें। कोरोना से अपने और अपने परिवार का बचाव करें और अपनी बारी आने पर कोरोना वैक्सीन अवश्य लगवाये। राज्य सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना का शुभारम्भ 1 मई 2021 से प्रारम्भ किया जा रहा है। इस योजना में अपने परिवार का रजिस्ट्रेशन अवश्य कराए ताकि कोरोना महामारी में योजना के तहत निःशुल्क उपचार मिल सकें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !