नागौर जिले के कुचेरा में रालोपा (राष्ट्रीय लोकतांत्रिक दल) और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। घटना में कुचेरा नगर पालिका अध्यक्ष तेजपाल मिर्धा के सिर पर चोट लगी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कुचेरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मोर्चा संभाला हुआ है। फिलहाल दोनो पक्षों की ओर से कोई भी रिपोर्ट थाने में नहीं दी गई है।

तेजपाल मिर्धा के सिर पर लगी चोट
दरअसल, कुचेरा में एक बूथ पर आरएलपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में कहासुनी हो गई। इसके बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया। पहले भाजपा के कार्यकर्ताओं ने रालोपा के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की, उसके बाद रालोपा के कार्यकताओं ने पत्थर फेंके। इसमें एक पत्थर कुचेरा के चेयरमैन तेजपाल मिर्धा के सिर में भी लगा, जिससे वो घायल हो गए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया