Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

पेयजल समस्या के निस्तारण के लिए राज्य एवं जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

समर कंटिजेंसी कार्यों का बेहतर प्रबंधन एवं मॉनिटरिंग भी होगी सुनिश्चित

सवाई माधोपुर:- गर्मी के मौसम में पेयजल की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पेयजल संबंधी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए राज्य एवं जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। यह कन्ट्रोल रूम राज्य स्तर पर 24×7 एवं जिला स्तर पर प्रतिदिन प्रात 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक काम करेंगे। यहां न केवल आमजन पेयजल से संबंधित समस्याएं दर्ज करवा सकेंगे, बल्कि इनके माध्यम से समर कंटिजेंसी कार्यों का बेहतर प्रबंधन एवं मॉनिटरिंग भी की जाएगी।

 

 

 

विभाग द्वारा जिलों में पेयजल संबंधी समस्याएं दर्ज करवाने हेतु कन्ट्रोल रूम स्थापित करने के साथ-साथ व्हाट्सएप नंबर भी जारी किए हैं, जिस पर मैसेज के जरिये आमजन अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। अतिरिक्त जिला कलक्टर जगदीश आर्य ने बताया कि राज्य में ग्रीष्म ऋतु के दौरान आमजन को पेयजल संबंधी किसी भी तरह की समस्या के निवारण हेतु राज्य एवं जिला स्तर पर  प्रभारी अधिकारी की नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर कन्ट्रोल रूम नम्बर 0141-2222585 एवं जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम नंबर 07462-220062 पर शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।

 

 

Control room established at state and district level to solve drinking water problem in sawai madhopur

 

 

पेयजल की शिकायत के निवारण हेतु जिला स्तरीय व्हाट्सएप ग्रुप का गठन:-

 

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि जिला स्तर पर पेयजल संबंधी शिकायतों के निवारण हेतु कन्ट्रोल रूम प्रभारी छुटटन लाल मीना के मोबाइल नंबर 9414313016 पर शिकायतकर्ता को अपना नाम, मोबाइल नंबर एवं लोकेशन भेजनी होगी जिससे संबंधित अधिकारी वहां पहुंचकर शिकायत का तुरंत निवारण कर सकें। इसके अतिरिक्त पेयजल समस्याओं की बेहतर मॉनिटरिंग तथा त्वरित निस्तारण के लिए जिला स्तरीय व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया जाएगा जिसमें जिले के जनप्रतिनिधि सहित गणमान्य नागरिकों को शामिल किया गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !