बाघ संरक्षण एवं ग्रामीण विकास समिति सवाई माधोपुर के तत्वाधान में मिशन बीट प्लास्टिक रणथंभौर अभियान के तहत रणथंभौर नेशनल पार्क परिक्षेत्र की फलौदी रेंज के कालीभांट का भैंरूजी वन क्षेत्र में प्लास्टिक, पॉलिथीन व अन्य प्रकार का कचरा इकट्ठा कर साफ-सफाई की तथा कचरे को जंगल से बाहर लाकर नष्ट किया।

वन क्षेत्र में आने वाले लोगों को प्लास्टिक व पॉलीथिन के दुष्परिणामों की जानकारी देकर जागरूक भी किया। इस अवसर पर संस्था के सदस्य समीर अहमद, विनोद पिपलवाड़ा, सोनू सैनी, विष्णु माधोसिंहपूरा, दिनेश शेषा, राजेश सैनी माधोसिंहपूरा व रूप सिंह मीणा आदि मौजूद थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया