आज रविवार को बाघ संरक्षण और ग्रामीण विकास समिति सवाई माधोपुर के तत्वाधान में मिशन बीट प्लास्टिक रणथंभौर अभियान के तहत रणथंभौर परिक्षेत्र के अमरेश्वर मंदिर वन क्षेत्र में करीब 20 किलों प्लास्टिक व पॉलिथीन इकठ्ठी कर साफ-सफाई की तथा कचरे को नष्ट किया गया । इस वन क्षेत्र में टाइगर, पैंथर, भालु, सांभर, चीतल और नीलगाय आदि कई वन्यजीवों का हमेशा विचरण रहता है। प्लास्टिक व पॉलिथीन खाने से किसी भी समय वन्यजीवों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। संस्था पिछले 2 वर्ष से रणथंभौर परिक्षेत्र को प्लास्टिक पॉलिथीन मुक्त व पार्क को स्वच्छ व सुंदर बनाने के उद्देश्य के साथ काम कर रही है। जिसके तहत हर सप्ताह रणथंभौर परिक्षेत्र व आसपास के क्षेत्र में एक स्थान तय कर वहां की साफ-सफाई की जाती है और लोगों को प्लास्टिक व पॉलिथीन के दुष्परिणामों की जानकारी देकर जागरुक भी किया जाता है।

इस अवसर पर वन विभाग के फारेस्ट गार्ड छित्तर लाल सैनी, संस्था के सदस्य राजेश सैनी, कौशल टटवाल, जसराम मीना, विजेंद्र सैनी, पिन्टू जमूलखेड़ा, विष्णु माधोसिंहपुरा, विनोद मीना पिपलवाड़ा और रूपसिंह मीना आदि ने भाग लिया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया