आज रविवार को बाघ संरक्षण एवं ग्रामीण विकास समिति सवाईमाधोपुर के तत्वाधान में मिशन बीट प्लास्टिक रणथंभौर अभियान के तहत रणथंभौर परिक्षेत्र के झूमर बावड़ी वन क्षेत्र में करीब 25 किलो प्लास्टिक व पॉलिथीन इक्कठी कर साफ-सफाई की एवं कचरे को नष्ट किया गया। यह क्षेत्र रणथंभौर रोड़ से सटा क्षेत्र है जिससे रोड़ से कचरा उड़कर जंगल मे चला जाता है। इस वन क्षेत्र में टाइगर, पैंथर, भालु, सांभर, चीतल और नीलगाय आदि कई वन्यजीवों का हमेशा विचरण रहता है। प्लास्टिक और पॉलिथीन खाने से किसी भी समय वन्यजीवों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। संस्था पिछले 2 वर्ष से रणथंभौर परिक्षेत्र को प्लास्टिक पॉलिथीन मुक्त व पार्क को स्वच्छ व सुंदर बनाने के उद्देश्य के साथ काम कर रही है।

जिसके तहत हर सप्ताह रणथंभौर परिक्षेत्र व आसपास के क्षेत्र में एक स्थान तय कर वहां की साफ-सफाई की जाती है और लोगों को प्लास्टिक व पॉलिथीन के दुष्परिणामों की जानकारी देकर जागरुक भी किया जाता है।इस अवसर पर संस्था के सदस्य राजेश सैनी, अरविंद कुमार बैरवा, कौशल नयापुरा, विनोद पिपलवाड़ा और रूपसिंह मीना मौजूद थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया