चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग अपने चिकित्सा संस्थानों के कार्यालयों में स्वच्छता पखवाडे के दौरान विशेष गतिविधियां आयोजित कर न केवल स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छता पैदा कर रहे बल्कि आमजन को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तेजराम मीना ने बताया कि पखवाडे के दौरान स्वच्छ कक्ष स्वच्छ आंगन प्रतियोगिता के जरिए स्वास्थ्य कार्यालयों व चिकित्सा संस्थानों में आपसी स्पद्र्धा अपनाते हुए बेहतरीन स्वच्छता वाले कक्षों का चयन किया गया। प्रतियोगिता में सीएमएचओ डाॅ. मीना द्वारा सबसे साफ, सुसज्जित व व्यवस्थित कक्षों का चयन किया गया। शहरी पीएचसी मानटाउन में अधिकारियों व स्टाफ द्वारा परींडे बांधे गए। नारा प्रतियोगिता व स्वच्छ कक्ष प्रतियोगिता के विजेताओं को पखवाडे के समापन पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं शहरी पीएचसी हिंगोटिया में डाॅ. भरत कुमार गोयल के निर्देशन में चिकित्सा संस्थान की साफ सफाई व साज सज्जा की गई। इस अवसर पर पीएचएम नजमा बानो व समस्त स्टाफ भी मौजूद रहा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
