Saturday , 7 March 2026
Breaking News

स्वच्छ भारत कार्यक्रम अभियान के अन्तर्गत मनाया स्वच्छता पखवाडा

संस्था शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बजरिया सवाई माधोपुर में स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता से सिद्वी के तहत चिकित्सा संस्थान कार्यालय में सोमवार को शपथ ली गई।

Cleanliness Pakkhwada celebrated under Swachh bharat abhiyan

हैल्थ मैनेजर विनोद शर्मा ने बताया कि जिले में चिकित्सा संस्थानो व कार्यालयों में स्वच्छ भारत कार्यक्रम अभियान के अन्तर्गत स्वच्छता पखवाडा मनाया गया। इसी के अन्तर्गत संस्था के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई साथ ही सभी को कार्यालय व परिसर व अपने-अपने कमरों को साफ रखने के लिए शपथ दिलाई। उन्होनें ने बताया कि सभी चिकित्सा संस्थानों में 2 अक्टूबर 2019 तक स्वच्छता के सभी आयामों को प्राप्त करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री महोदय द्वारा 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छता का शुभारम्भ किया गया था। स्वच्छ भारत अभियान का मुख्य उद्देश्य समस्त चिकित्सा संस्थानों में स्वच्छता एवं दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाना है। मनोहर अग्नानी संयुक्त सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्राप्त के अनुसार वित्तीय वर्ष 19-20 में स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत दो पखवाडे मनाये जाने है राज्य में प्रथम पखवाडा 1 अप्रेल से 15 अप्रेल 2019 तक समस्त चिकित्सा कार्यालयों एवं संस्थानों में मनाया जाएगा। स्वच्छ भारत अभियान के प्रति प्रतिब्धता को देखते हुए 1 अप्रेल 2019 को सभी अधिकारी कर्मचारियों ने स्वच्छता की शपथ ली। इसके साथ ही आज ही कार्यालय में श्रमदान कर सफाई भी की गई ताकि कार्यालय के सभी कर्मचारियों व उनके माध्यम से आमजन को अपने घर, परिसर, कार्यालय व आस-पास के स्थानों को सफाई रखने का सन्देश दिया जा सके एवं सभी शहरी क्षेत्र की आशाओं को आदेशित किया गया कि अपने-अपने आंगनबाडी पर स्वच्छता की शपथ लेंगे एवं सभी आशाओं की शपथ 9 अप्रेल 2019 को कराई जाएगी। इस अवसर पर डाॅ. संदीप शर्मा चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, डाॅ. अश्विनी शर्मा, चि.अ.डाॅ.रेखा शर्मा स्त्री रोग विशेषज्ञ, विनोद शर्मा हैल्थ मैनेजर, जितेन्द्र साहू एसीडीईओं, पदमा कुमारी एलएचवी, मनोज मीना नर्स ग्रेडII, कुसुम कंवर लैब टेक्नीशियन, राजेश कुमार मीना एमएनडीवाई ऑपरेटर, वेदप्रकाश शर्मा सहायक कर्मचारी, एवं विक्की हरिजन सफाई कर्मचारी आदि उपस्थित रहें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !