राज्य सरकार के सफल 3 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज शनिवार को सवाई माधोपुर में कई विकास कार्यों का जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल लोकार्पण और शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुब्बी बिदरखां रीको एरिया के नवनिर्मित फेज-1 का लोकार्पण किया। इस पर 30.34 करोड़ रुपए व्यय हुए हैं।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत 120 गांवों की 109 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन 120 गांवों में 37916 घरों में नल कनेक्शन कर शुद्ध पेयजल सप्लाई के लिये 148 करोड़ 8 लाख 54 हजार रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है।