Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

मुख्यमंत्री ने किया भारी बारिश में जयपुर शहर का दौरा

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने दिल्ली दौरे से लौटते ही सोमवार शाम को जयपुर शहर का लगभग तीन घंटे लगातार निरीक्षण कर बारिश से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सांगानेर, मानसरोवर, जगतपुरा एवं विधाधर नगर क्षेत्रों में जलभराव वाली जगहों, क्षतिग्रस्त सड़कों, गड्ढों, ड्रेनेज सिस्टम एवं सार्वजनिक प्रकाश से संबंधित समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश प्रदान किए और संवेदनशीलता के साथ आमजन से संवाद भी किया।
Chief Minister visited Jaipur city in heavy rain
मुख्यमंत्री शर्मा ने मालवीय नगर स्थित अंडरपास का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को अंडरपास के लिए पुख्ता कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए, ताकि यहां जलभराव ना हो और किसी प्रकार की दुर्घटना भी घटित ना हो। उन्होंने जवाहर सर्किल स्थित बस शेल्टर के क्षतिग्रस्त होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने बी-2 बायपास एवं महारानी फार्म क्षेत्र में द्रव्यवती नदी का सघन निरीक्षण किया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नदी को स्वच्छ रखने के लिए हर संभव कदम उठाएं और किसी भी प्रकार से इसे दूषित ना होने दें। मुख्यमंत्री शर्मा ने सीकर रोड़ स्थित चौमू पुलिया, ढ़ेहर का बालाजी, रोड नम्बर-9 एवं रोड नम्बर-14 पर जल भराव की समस्या पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जयपुर विकास प्राधिकरण के अभियंता क्षतिग्रस्त रोड़ एवं गड्ढों की तुरंत मरम्मत कराएं।
उन्होंने कहा कि जिन कार्मिकों की वजह से सड़क क्षतिग्रस्त हुई है, उन पर कार्रवाई की जाए। इस दौरान विधायक कालीचरण सराफ एवं गोपाल शर्मा, जयपुर संभागीय आयुक्त डॉ. आरूषी अजेय मलिक, जयपुर कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित, पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ, जयपुर नगर निगम ग्रेटर आयुक्त  रूक्मणि रियार सहित जयपुर विकास प्राधिकरण एवं नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

Asthma will no longer slow down the pace of life Dr. Mathuria reveals an effective treatment in Jaipur Sawai Madhopur Vikalp Times

अस्थमा अब नहीं रोकेगा जीवन की रफ्तार! जयपुर में डॉ. मथुरिया ने बताया असरदार इलाज

सवाई माधोपुर: चेस्ट स्टालवार्ट्स एसोसिएशन, राजस्थान (Rajasthan) के तत्वावधान में जयपुर (Jaipur) में अस्थमा (Asthma) …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Does E20 petrol damage vehicles HPCL's shocking report revealed after 3,651 tests Vikalp Times

E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होती हैं? 3,651 टेस्ट के बाद सामने आई HPCL की चौंकाने वाली रिपोर्ट

नई दिल्ली: देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल (Ethanol Petrol) को लेकर चल रही …

NEET-UG Results Declared 2 Students from Rajasthan in Top 10 Kota Shines Too Vikalp Times

NEET-UG रिजल्ट जारी: टॉप-10 में राजस्थान के 2 छात्र, कोटा का भी चमका नाम

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार देर रात NEET-UG 2026 का रिजल्ट जारी कर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !