Thursday , 22 October 2026
Breaking News

सीएमएचओ ने चिकित्सा संस्थानों का किया औचक निरीक्षण

सीएमएचओ डाॅ. तेजराम मीना ने आज गुरुवार को जिले के चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण किया। सीएमएचओ ने जिले के भाड़ौती, बाटोदा स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाएं जांची, वहां रजिस्टर और सफाई व्यवस्था की जांच की। संस्था पर चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग स्टाफ आदि उपस्थित मिले।
उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र पर मिलने वाली सभी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली, सभी को संस्थान पर समय से उपस्थित रहने, यूनिफाॅर्म, आईडी में रहने, पूरी ईमानदारी से अपना कार्य करने, सभी स्वास्थ्य सेवाओं से आमजन को अधिक से अधिक लाभान्वित करने, उन्होंने कहा कि मरीजों को सिर्फ सरकारी संस्थान पर ही दवाएं व जांच उपलब्ध करवाई जाएं किसी भी मरीज को दवा और जांच बाहर से ना करवानी पड़े। अब ओपीडी और आईपीडी सेवाएं पूरी तरह नि: शुल्क दी जा रही हैं इसकी जानकारी चिकित्सा संस्थानों पर प्रदर्शित की जाए।
CMHO did surprise inspection of medical institutions in sawai madhopur
साथ ही उन्होंने राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं, मुख्यमंत्री नि: शुल्क दवा, जांच योजना, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, अनीमिया मुक्त राजस्थान, जननी शिशु स्वास्थ्य योजना से लोगों को जोड़ने, टीकाकरण, परिवार कल्याण के लक्ष्यों का प्राप्त करने, अंतरा लाभार्थियों को जोड़ने, संस्थागत प्रसव, एएनसी जांच, मातृ मृत्यु की जानकारी देने, विभागीय योजनाओं व कार्यक्रमों से आमजन को लाभान्वित करने, प्रगति बढ़ाने, माॅनिटरिंग, योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रचार करने के निर्देश दिए। सीएमएचओ बरनाला चिकित्सा केंद्र के निर्माणाधीन भवन के निर्माण कार्य की जांच करने औचक निरीक्षण पर पहुंचे।
वहां चल रहे निर्माण कार्य की जानकारी ली, साथ ही उन्होंने कंस्ट्रक्शन साइट से जांच के लिए सेम्पल भी उठवाए जिनकी सार्वजनिक निर्माण विभाग से जांच करवाई जाएगी। सीएमएचओ ने गंगापुर के निजी रिया और सीपी अस्पताल का भी दौरा किया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए की चिकित्सा विभाग को प्रतिदिन नियत फॉर्मेट में भेजी जाने वाली रिपोर्टिंग नहीं की जा रही है, रिपोर्टिंग प्रतिदिन समय से पीएमओ गंगापुर सिटी को भिजवाए, नहीं भिजवाए जाने पर सीएमएचओ द्वारा कार्यवाही की जाएगी। साथ ही उन्होंने चिरंजीवी योजना संबंधी दिशा निर्देश भी दिए, उन्होंने कहा कि मरीजों को योजना का अधिक से अधिक लाभ दिया जाए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !