कोटा: कोटा में कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे एक छात्र के खिलाफ रे*प का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार आरोपी पड़ोस में रहने वाली कोचिंग छात्रा से कई दिनों से रे*प कर रहा था। आरोपी और पीड़ित दोनों ही नाबा*लिग हैं। छात्रा की कोचिंग से लगातार गैरमौजूदगी के बाद परिवार को घटना की जानकारी मिली। आरोपी के खिलाफ 8 जुलाई को भीमगंजमंडी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
इंस्टाग्राम पर हुई दोनों की दोस्ती:
भीमगंज मंडी थानाअधिकारी रामकिशन गोदारा ने बताया कि आरोपी स्टूडेंट छात्रा के घर के पड़ोस में ही रहता है। आरोपी करौली का रहने वाला है। वो दो साल से कोटा में कॉम्पिटिशिन एग्जाम की तैयारी कर रहा है। पुलिस के अनुसार 17 साल का स्टूडेंट और 15 साल की छात्रा की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई। इसके बाद वह लड़की से मिलने लगा। कोचिंग के समय जबरदस्ती लड़की को ले जाता था।
परिवार को आरोप है कि बेटी का कोचिंग जाने का समय होता तो आरोपी उसे जबरन अपने साथ ले जाता था। बीते एक महीने में कई बार बेटी कोचिंग पर गैर हाजिर रही तो हमें इसका पता लगा। पाॅक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराया और उसके बयान भी ले लिए हैं। आरोपी स्टूडेंट फ*रार है। फ़िलहाल पुलिस उसकी तलाश की जा रही है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
