कोटा: कोटा में एक महिला की सर्दी-जुकाम की सिरप पीने से मौ*त हो गई। बेटे ने बताया कि मां की तबीयत खराब होने पर मेडिकल स्टोर से सिरप ली थी। सिरप को पीते के बाद मां को बेचैनी और घबराहट होने लगी। डॉक्टर ने बताया कि परिजन रविवार रात को महिला को अस्पताल लेकर आए थे। ECG और कुछ जांचें की गई। महिला की हार्ट बीट बहुत कम थी। देर रात इलाज के दौरान महिला ने द*म तोड़ दिया।
सुभाष दुबे निवासी अजय आहूजा नगर ने बताया कि मां कमला देवी (57) घर में दीपावली के काम-काज में लगी थी। उनको सर्दी-जुकाम था। तबीयत ज्यादा खराब होने पर रंगबाड़ी क्षेत्र के नागर मेडिकल स्टोर से RESPLZER नाम की सिरप मंगवाई। सिरप के 2 ढक्कन लेने के बाद बेचैनी और घबराहट होने लगी। इसके बाद उनको न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने ECG और कुछ जांचें की। रविवार देर रात इलाज के दौरान द*म तोड़ दिया।
डॉक्टरों ने कहा कि हार्ट बीट बहुत कम थी। मामले की सूचना पर अनंतपुरा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। एसआई रोहित कुमार ने बताया कि परिजन रविवार रात को महिला को न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लेकर आए थे, जहां इलाज के दौरान मौ*त हो गई। परिजनों के बयान के बाद सिरप का सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवाया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही मौ*त का कारण स्पष्ट हो पाएगा। पोस्टमॉर्टम के बाद श*व परिजनों को सौंप दिया गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
