Saturday , 7 March 2026
Breaking News

बारिश से बढ़ी सर्दी, दिनभर छाये रहे बादल 

सवाई माधोपुर: चुनाव की गर्मी के बाद मौसम ने करवट बदलकर लोगों को सर्दी का अहसास करवा दिया है। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ से शुरू हुए बारिश के दौर में जिले में हुई बारिश के चलते अचानक सर्दी बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।
शनिवार रात को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के बाद रविवार को दिन भर बादल छाये रहे। हालांकि कभी कभी एक दो बार सूर्य नारायण भगवान ने भी बादलों की ओट से झांकने की कोशिश की। लेकिन वो अपनी गर्मी का अहसास नहीं करवा सके। दिनभर मौसम ठण्डा रहा।

 

cold increased due to rain in sawai madhopur

 

रविवार को शाम को फिर से शुरू हुआ हल्की हल्की बारिश का दौर समाचार लिखने तक जारी था। 25 नवम्बर को मतदान के बाद चुनाव की गर्मी शान्त होने के साथ ही इस बारिश से बढ़ी सर्दी से अचानक मौसम में बदलाव नजर आया। लोगों ने अपने गर्म कपड़े निकाल लिये। आम लोगों में खांसी जुकाम, गले में खराश जैसी आम समस्याऐं उभर कर सामने आती दिखाई दी। मावट की बारिश से फसल में फायदा होने की उम्मीद है। वहीं इन दिनों जोर शोर से चल रहे शादी समारोहों में इस बारिश ने खलल डाल दिया। कार्यक्रमों में बारिश से बाधा होने से लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !