राजस्थान: उत्तर भारत में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ व तेज होती हवाओं ने राजस्थान में सर्दी की दस्तक बढ़ा दी है। राजस्थान में तीन दिन यानि का 9, 10 और 11 दिसम्बर को शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 11 दिसम्बर को राजस्थान के 5 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार के अनुसार 8 और 9 दिंसबर को हिमालय में हल्की से मध्यम बर्फबारी होगी।
मैदानी इलाकों पंजाब और हरियाणा में हल्की वर्षा होने की पूरी संभावना है। दिल्ली में भी आज कहीं न कहीं हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। 9 दिसंबर के बाद पश्चिमी विक्षोभ जैसे आगे निकलेगा, उसके बाद उत्तर पूर्वी भारत में शीतलहर की स्थिति आ सकती है। सबसे पहले तापमान राजस्थान में गिरेगा। उसके बाद 10 दिसंबर से तापमान में गिरावट होना शुरू होगी। जिसके साथ पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीतलहर की स्थिति बन सकती है।
इन जिलों में चलेगी कोल्ड वेव:
9 दिसम्बर – हनुमानगढ़
10 दिसम्बर – चूरू, झुंझुनूं,
11 दिसम्बर – हनुमानगढ़, चूरू, श्रीगंगानगर, झुंझुनूं, सीकर।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
