गंगापुर सिटी व्यापार मण्डल मार्केट एसोसिएशन की बैठक बुधवार की सांय 6 बजें व्यापार मण्डल अस्पताल के सामने मयंक फर्नीचर पर अध्यक्ष दिनेश सिंहल पत्रकार की अध्यक्षता में हूई। एसोसिएशन के महामंत्री मनीष सागवान ने बताया कि बैठक में 10 सितम्बर रविवार को प्रातः 7 बजे मासलपुर स्थित सागर धाम पर सामूहिक गोठ का निर्णय लिया गया।

कार्यक्रम के संयोजक ओमप्रकाश साबुन वाले एवं विजय मथुरिया को बनाया गया है। बैठक में पवन मेडिकल वाले, मुकेश अनाज वाले, देवकीनन्दन फर्नीचर वाले, सुरेश करणपुर वाले, टीकम चाय वाले आदि सदस्य उपस्थित थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया