Sunday , 8 March 2026
Breaking News

कलेक्टर एवं एसपी ने बौंली में कर्फ्यू क्षेत्र का किया निरीक्षण

जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने आज बौंली उपखंड के जीरो मोबिलिटी (कर्फ्यू) क्षेत्र ग्राम मरमटपुरा, धोराला एवं पीलूखेडा का दौरा किया।
कलेक्टर पहाडिया एवं पुलिस अधीक्षक ने गांव में पहुुंचकर जीरो मोबिलिटी की पालना का जायजा लिया। उन्होंने कंटेनमेंट जोन सहित जीरो मोबिलिटी के गांवों में रहने वाले लोगों को आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अतिआवश्यक कार्य एवं सेवाओं के लिए पास जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। लोगों को खाने-पीने तथा आवश्यक वस्तुओं के संबंध में उपखंड अधिकारी, तहसीलदार को निर्देश दिए।

Collector SP inspected curfew area bonli Sawai Madhopur
कलेक्टर एवं पुुलिस अधीक्षक ने लोगों को घरों में रहने तथा कोरोना वायरस का प्रसार नहीं हो, इसके लिए दिए गए निर्देशों एवं एडवाईजरी की पालना करने का ग्रामीणों से आग्रह किया। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने उपखंड अधिकारी, ब्लॉक सीएमएचओ से ग्रामीणों के स्वास्थ्य जांचए संक्रमित के कांन्टेक्ट में आने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके सैंपल लिए जाने तथा उन्हें आइसोलेट किए जाने के संबंध में जानकारी लेकर निर्देश दिए। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने गांवों को सेनिटाइज करवाने के संबंध में भी निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने थानाधिकारी से समुचित व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !