Thursday , 22 October 2026
Breaking News

कलेक्टर व एसपी ने बाजारों एवं रेल्वे स्टेशन पहुंचकर किया औचक निरीक्षण

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन तथा पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने आज सोमवार को शहर के बाजारों में घूम कर निरीक्षण किया। उन्होंने जन अनुशासन पखवाड़े के अंतर्गत संचालित पाई गई गैर अनुमत गतिविधियों को बंद कराया तथा लोगों से घर में रहने के लिए समझाइश की। उल्लेखनीय है कि बढ़ते कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने के दृष्टिगत राज्य सरकार द्वारा संपूर्ण प्रदेश में सोमवार से 3 मई तक जन अनुशासन पखवाड़ा आरंभ किया है। जिला कलेक्टर ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जन अनुशासन पखवाड़ा की पालना जिले में सख्ती से कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि आमजन की स्वास्थ्य रक्षा के हित में यह कदम उठाया गया है। सभी को स्वयं ही इसकी पालना करनी चाहिए। इस पखवाड़े के अंतर्गत आवश्यक सेवाओं को सुचारु रखा गया है ताकि आमजन को कोई परेशानी ना आए लेकिन बेवजह या गैर जरूरी कारण से बाहर निकलना प्रतिबंधित किया गया है। गाइडलाइन की पालना कराने के लिए गैर अनुमत गतिविधियों को सख्ती से रोका जाएगा। आमजन से अपील है कि वे अत्यंत आवश्यक होने पर ही नियमों की पालना करते हुए घर से बाहर निकलें। उन्होंने कहा कि इस पखवाड़े को यदि हम ईमानदारी से राज्य सरकार की गाइडलाइन पालना के साथ बिताएं तो निश्चय ही आने वाले समय में कोरोना पॉजिटिव केस में भारी कमी देखने में आएगी। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने बजरिया, रेलवे स्टेशन, अनाज मंडी रोड़ के बाद सवाई माधोपुर शहर पहुंचकर बाजारों का जायजा लिया। बाजारों में अनावश्यक घूमने वालों को पाबंद भी किया। उन्होंने समझाइश के साथ ही कढ़ाई करने के निर्देश भी पुलिस अधिकारियों को दिए। रेलवे स्टेशन पर दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट जांच करने के कार्य का निरीक्षण भी किया। सोमवार को रेलवे स्टेशन पर 60 से अधिक यात्रियों के पास रिपोर्ट नहीं मिलने पर उनके सैंपल लिए गए तथा क्वारंटाइन किया गया।

Collector and SP inspected markets and railway station Sawai madhopur

बहरावंडा चेक पोस्ट का किया निरीक्षण:- कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने शाम को बहरावंडा खुर्द स्थित बार्डर चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। यहां दूसरे प्रदेश से आने वाले वाहनों की जांच करने तथा यात्रियों से आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट प्राप्त करने की जानकारी ली। कलेक्टर एवं एसपी ने इस कार्य को सख्ती के साथ करने के निर्देंश दिए। उन्होंने कहा कि जिनके पास नेगेटिव रिपोर्ट नहीं है, उनके सैंपल लिए जाए। यहां भी लोगों को समझाईश की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !