Sunday , 8 March 2026
Breaking News

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक रहे गंगापुर एवं बरनाला के दौरे पर

जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने आज गंगापुर एवं बरनाला पहुंचकर कोरोना वायरस के संक्रमण का प्रसार रोकने तथा लोगों को आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता रहे इसके लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बरनाला में बामनवास विधायक इंद्रा मीना एवं गंगापुर में विधायक रामकेश मीना के साथ चर्चा कर लोगों को घरों में रहने तथा आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

Collector SP tour Gangapur Barnala Sawai Madhopur Corona Update
कलेक्टर पहाडिया ने बरनाला के एकलव्य आवासीय विद्यालय में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर की व्यवस्थाएं देखी। विधायक इन्द्रा मीना के साथ चर्चा कर अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके बाद कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी पहुंचे। यहां नगर परिषद क्षेत्र में जीरो मोबिलिटी की घोषित निषेधाज्ञा के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने मिनी सचिवालय में विधायक रामकेश मीना की उपस्थिति में व्यापार मंडल एवं किराना व्यापारियों के साथ चर्चा कर लोगों को आवश्यक वस्तुओं की डोर टू डोर सप्लाई करवाने के संबंध में निर्देश दिए। कलेक्टर ने नगरीय क्षेत्र गंगापुर एवं बामनवास के बामनवास पट्टी कलांए गढी सुमेल एवं सुकार क्षेत्र में लागू की गई जीरो निषेधाज्ञा के संबंध में अधिकारियों से फीडबेक प्राप्त किया तथा चिकित्सा अधिकारियों से जानकारी ली। कोरोना पॉजिटिव मिले व्यक्तियों के संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग एवं उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवाने के संबंध में निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम गंगापुर, एसडीएम गंगापुर भी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !