Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

कलेक्टर एवं एसपी ने कोरोना मरीजों से फीडबैक प्राप्त कर पूछी कुशलक्षेम

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने आज सोमवार को सामान्य चिकित्सालय पहुंचकर व्यवस्थाओं को जायजा लिया। उन्होंने सामान्य चिकित्सालय के कोरोना वार्ड में भर्ती मरीजों की समुचित चिकित्सा व्यवस्था के संबंध में फीडबेक प्राप्त करने के लिए पीपीई किट तथा पूरे प्रोटोकाॅल की पालना करते हुए कोरोना वार्ड का निरीक्षण किया। यहां भर्ती मरीजों से कुशलक्षेम पूछी तथा उनसे उपचार के संबंध में फीडबेक प्राप्त किया। कलेक्टर ने कोरोना वार्ड में मरीजों के लिए ऑक्सीजन की उपलब्धता, वेंटिलेटर आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की। सामान्य चिकित्सालय के कोरोना वार्ड में वर्तमान में 30 पाॅजिटिव रोगी भर्ती है। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सामान्य चिकित्सालय में कोरोना रोगियों के लिए बनाए गए अतिरिक्त वार्ड तथा बेड की व्यवस्था का निरीक्षण भी किया। उन्होंने आरटीपीसीआर जांच लेब में पहुंचकर सैंपल लेने तथा सैंपल जांच एवं रिपोर्ट की प्रक्रिया जानी। कलेक्टर ने सामान्य चिकित्सालय में मरीजों के लिए दवाईयां, रेमडेसिविर इन्जेक्शन सहित अन्य संसाधनों की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने पीएमओ को निर्देश दिए किए सभी संसाधनों की समुचित व्यवस्था रखे। जिससे मरीजों को समुचित चिकित्सा मिल सके। कलेक्टर ने सामान्य चिकित्सालय में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट एवं जनरेशन के बाद बेड तक ऑक्सीजन पहुंचने की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने आईसीयू सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर पीएमओ से संसाधनों की आवश्यकता के संबंध में जानकारी ली।

Collector and SP received feedback from Corona patients in Sawai Madhopur

पीएमओ डाॅ. बीएल मीना ने कलेक्टर को अवगत कराया कि जिला चिकित्सालय में 56 कोविड बेड के वार्ड तैयार है। इसी प्रकार प्री कोविड वार्ड, वेंटीलेटर, ऑक्सीजन सहित अन्य संसाधनों की उपलब्धता के बारे में उन्होंने अवगत कराया। कोविड वार्ड में कलेक्टर को वहां भर्ती मरीजों ने समय पर सार-संभाल होने तथा ऑक्सीजन आदि समय पर लगाने के संबंध में फीडबेक दिया। कलेक्टर ने कोविड पाॅजिटिव मरीजों से संवाद कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की तथा प्रोटोकाॅल की पालना करने का आग्रह किया। कलेक्टर ने भर्ती कोविड मरीजों के लिए पोष्टिक भोजन के लिए इंदिरा रसोई से की जा रही व्यवस्था की जानकारी भी ली।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !