Sunday , 8 March 2026
Breaking News

कलेक्टर एवं एसपी ने किया खंडार क्षेत्र का दौरा

कलेक्टर एवं एसपी ने किया खंडार क्षेत्र का दौरा

जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एस.पी. सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने आज पंचायत समिति खंडार के विभिन्न गांवों का दौरा किया। उन्होंने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान केन्द्रों पर आवश्यक न्यूनतम सुविधाओं को सुनिश्चित करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए तथा व्यवस्थाओं को जांचा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने पंचायत समिति खंडार के छाण, बहरावंडा खुर्द, दौलतपुरा, पाली आदि गांवों के पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। दौलतपुरा में रैंप की समुचित व्यवस्था नहीं होने पर उन्होंने संबंधित बीएलओ एवं प्रधानाचार्य को रैंप की व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार मतदान केन्द्रों पर प्रकाश, बिजली, पानी तथा अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

Collector SP visited khandar area Sawai Madhopur

ग्रामीणों से किया संवाद, भयमुक्त होकर मतदान के लिए किया प्रेरित:- जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी.सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने गांवों में लोगों से भी संवाद किया। ग्रामीणों के साथ संवाद करते हुए कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पंचायत चुनावों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है। उन्होंने ग्रामीणों को भयमुक्त होकर पूरी स्वतंत्रता के साथ मतदान करने के लिए प्रेरित किया। जिला कलेक्टर ने ग्रामीणों से आपसी सद्भाव एवं समरसता बनाए रखते हुए आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने ग्रामीणों से चुनाव के संबंध में किए गए प्रबंधों के बारे में भी जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने पंचायत चुनावों के दौरान सुरक्षा प्रबंध की जानकारी दी तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तैयारियां किए जाने की बात कही। उन्होने ग्रामीणों से शांतिपूर्वक तथा निर्भय होकर मतदान प्रक्रिया में भाग लेने का आग्रह किया।

आत्मरक्षा प्रशिक्षण का किया शुभारंभ

पुलिस लाइन में महिला शक्ति आत्मरक्षा केन्द्र के तत्वावधान में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलेक्टर डॉ. एस.पी.सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर डॉ. सिंह ने उपस्थित बालिकाओं से कहा आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित होने के साथ-साथ बालिकाओं में आत्म विश्वास, आत्मबल एवं मनोबल भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज हमें नैतिक मूल्यों को अपनाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने आत्मरक्षा प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी देते हुए 13 वर्ष से अधिक उम्र की बालिकाओं को प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए पंजीयन करने की बात कही।
कार्यक्रम में प्रशिक्षकों द्वारा आत्मरक्षा के संबंध में विभिन्न जानकारियों का डेमो प्रदर्शन भी किया। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र यादव, विभिन्न स्कूलों के प्रतिनिधि एवं प्रशिक्षण मेें भाग लेने आई बालिकाएं उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !