Thursday , 22 October 2026
Breaking News

कलेक्टर ने किया सामान्य चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

जिला कलेक्टर ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय के सामान्य चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं की जांच की तथा अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था दुरस्त नहीं होने पर सफाई ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश पीएमओ को दिए।
सरकारी सूत्रों के अनुसार कलेक्टर सुबह साढ़े दस बजे अचानक सामान्य चिकित्सालय पहुंचे। यहां उन्होंने पंजीयन कक्ष, आउटडोर, कोरोना वार्ड, आइसोलेशन वार्ड, क्वारंटाइन वार्ड, मेडिकल वार्ड, आईसीयू आदि का गहन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचा। कोरोना आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीजों से मिलने वाले खाने तथा अन्य व्यवस्थाओं की गुणवत्ता की जांच कर सत्यापन किया। कलेक्टर ने सामान्य चिकित्सालय में मेडिकल बायो वेस्ट तथा सूखा कचरा निस्तारण के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। सूखा कचरा निस्तारण की समुचित व्यवस्था के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर, चिकित्सालय के पीएमओ और नगर परिषद आयुक्त की संयुक्त बैठक कर निर्णय लेने के निर्देष दिए। कलेक्टर ने सामान्य चिकित्सालय में डायलिसिस की सुविधा, आईसीयू में मरीजों की देखभाल की व्यवस्था तथा उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सालय में चादरों की नियमित धुलाई के संबंध में निर्देश दिए तथा प्रतिदिन के हिसाब से अलग अलग रंग की चादर की व्यवस्था करवाने के संबंध में पीएमओ को सुझाव दिया।

Collector did inspection of general hospital Sawai Madhopur
कलेक्टर ने मरीजों से चिकित्सा व्यवस्था के संबंध में फीडबेक प्राप्त किया। कोविड के साथ ही अन्य बीमारियों के उपचार, डेली आउटडोर सहित अन्य व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण कर कलेक्टर ने मरीजों को पूरी चिकित्सा सुविधा मिले, इसकी समुुचित व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।
इसके बाद कलेक्टर ने सामान्य चिकित्सालय की मातृ एवं शिशु कल्याण इकाई पहुंचकर व्यवस्थाओं को जांचा। सफाई कर्मियों तथा सफाई ठेकेदार को सफाई की व्यवस्था दुरस्त करने पर जोर दिया। इसी प्रकार चिकित्सालय भवन में कई स्थानों पर सीलन आने तथा दीवारों पर पपड़ी निकलने को लेकर इस संबंध में कार्रवाई के निर्देश पीएमओ को दिए। कलेक्टर ने नि:शूल्क जांच, नि:शुल्क दवा आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त कर व्यवस्थाएं दुरस्त रखते हुए मरीजों को पूरी सुविधा उपलब्ध करवाने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डाॅ. तेजराम मीना, पीएमओ डाॅ. बीएल मीना, डिप्टी कंट्रोलर डाॅ एसएन अग्रवाल, सीपीओ बाबूलाल बैरवा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !